मधुमक्खियों के अनजाने पहलू

मधुमक्खियों के अनजाने पहलू



http://www.yogvansham.comमधुमक्खियों की दुनिया भी विचित्र है। क्या आपको पता है उनके सूंघने की क्षमता श्वान (कुत्तो) से 50 गुना अधिक होती है। वे कभी सोती नहीं हैं और संभोग जीवन केवल एक बार करती हैं। एक ही बार के संभोग से मादा इतने शुक्राणु संग्रहीत कर लेती हैं जो उसके जीवन भर अंडे देने के लिए पर्याप्त होता है।

रानी मधुमक्खी अन्य श्रमिक मधुमक्खी की तरह ही होती है। पर इसके दो सबसे अलग गुण होते हैं। 
पहला यह आकार में सबसे बड़ी होती है और दूसरा  छत्ते में प्रजनन की (अंडे देने) की जिम्मेदारी रानी पर होती है।
रानी मधुमक्खी एक विशेष द्रव्य का सेवन करती है जिसे रॉयल जेली कहते हैं। इसलिए इसका आकार अन्य मधुमक्खियों से बड़ा होता है।

वैसे रानी मधुमक्खी को देखना बहुत मुश्किल है क्योंकि ये कभी कभार ही सिर्फ प्रजनन के लिए बाकी के नर मधुमक्खी (ड्रोन) के साथ निकलती है।

रानी मधुमक्खी सच मे रानी होती है क्योंकि बाकी सारी श्रमिक मधुमक्खियां उसकी सेवा में लगी रहती है। 
एक हैरतअंगेज बात यह है कि पूर्ण रूप से विकसित होने में श्रमिक मधुमक्खी को 21 दिन और नर मधुमक्खी को 25 दिन लगते हैं। जबकि रानी मधुमक्खी एकदम भुक्खड़ होती है। केवल 16 दिनों में खा पी कर तैयार हो जाती है।

अब महारानी (रानी मधुमक्खी)के नखरे शुरू होते हैं। श्रमिक मधुमक्खी छत्ता बनाती है उसमें सारे कोष को साफ करती है रानी फ़ैसला करती है किस कोष अंडे देने है और किसमें नही। अगर साफ़ सफ़ाई पसंद न आई तो अंडे नहीं देगी।

आपने सुना होगा कि अगर मधुमक्खी आपको काटे तो वो खुद मर जाती है। पर रानी मधुमक्खी के साथ ऐसा नहीं है। रानी मधुमक्खी मरती नही बल्कि अपनी अजन्मी बहनों को मार देती है। इस तरह वो सुनिश्चित करती है कि छत्ते में केवल वो अकेली रहेगी।

कुछ अन्य रोचक जानकारियां

●कोई भी रानी मधुमक्खी किसी भी छत्ते में जा कर नही रह सकती। रानी मधुमक्खी के शरीर से एक विशेष गंध आती है जिसे श्रमिक मधुमक्खी अच्छे से पहचानते है। यह एक विशेष रसायन होता है जिसे (pheromones)फेरोमोन्स कहते हैं।

●रानी मधुमक्खी लगभग 2 साल तक जीवित रहती है, समय के साथ उसकी गंध कमज़ोर पड़ जाती है तब नई रानी का आगमन होता है।

●मधुमक्खी धरती पर अकेली ऐसी insects(कीड़ा) है जिसके द्वारा बनाया गया भोजन मनुष्य द्वारा खाया जाता है।

●केवल मादा मधुमक्खी ही शहद बना सकती है और डंक मार सकती है।

●एक मधुमक्खी अपनी पूरी जिंदगी में चम्मच के 12वें हिस्से जितना ही शहद बना पाती है, इनकी जिंदगी 45 दिन की होती है।

●एक किलो शहद बनाने के लिए पूरे छत्ते को लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसना पड़ता है।

●एक छत्ते में 2 रानी मधुमक्खी नहीं रह सकती, अगर रहेगी भी तो केवल थोड़े समय के लिए,क्योंकि जब दो रानी मधुमक्खीयां आपस में मिलती है तो वे दोस्ती करने की बजाय एक दूसरे पर हमला करना पसंद करती है,और यह तब तक जारी रहता है जब तक एक की मौत न हो जाए।

●मधुमक्खियाँ छत्ते बनाकर रहती है। इनका छत्ता मोम से बना होता है जो इनके पेट की ग्रंथियों से निकलता है।

●मधुमक्खियों का छत्ता छ: कोने वाला (षट्कोणीय) होता है जिसे मधुमक्खियाँ कम से कम मोम इस्तेमाल करके हल्का लेकिन मजबूत बनाती हैं।

●एक मधुमक्खी की छे टांगे और दो पंख होते हैं।

●मधुमक्खियां एक सेकंड में 200 बार अपने पंख फड़फड़ाती हैं।

●मधुमक्खी के दो पेट होते हैं एक खाना खाने के लिए और दूसरा फलों का रस इक्कठा करने के लिए।

  • By Yogvansham
  • 20-Apr-2020 05:27:37 AM
  • 0
  • Interesting information

Comments

Leave a Comment