Yogvansham Seva Sansthan

योगवंशम सेवा संस्थान के उद्देश्य सार्वजनिक और धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए पूरी तरह से लागू होंगे।

योगवंशम सेवा संस्थान के प्रमुख उद्देश्य:-

Membership ( सदस्य बने )

1.जनसाधारण के स्वास्थ्य, संरक्षण,संवर्धन व रोग निवारण के लिए योग,आयुर्वेद,प्राकृतिक चिकित्सा,फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर,एक्यूपंक्चर,एलोपैथी एवं तत्संबंधी अन्य चिकित्सा पद्धतियों के शिविर लगाना संगोष्ठी रैली एवं सेमिनार करना चिकित्सालयों की स्थापना एवं संचालन करना व अनुसंधान केंद्रों की स्थापना करना।

2.पर्यावरण संरक्षण,संवर्धन के कार्य करना व करवाना तथा प्राकृतिक जड़ी बूटियां तैयार करना व उसमें सहयोग करना।

3. नशा मुक्ति एड्स अंधता निवारण तथा राष्ट्रीय रोग उन्मूलन के कार्य करना व करवाना।

4. निराश्रित बच्चों,विकलांगों, विधवाओं,महिलाओं एवं बालकों के विकास कार्य हेतु उनकी शिक्षा,स्वास्थ्य,आवास तथा कल्याणार्थ कार्य करना व करवाना।

5.बाल विवाह,भ्रूण हत्या,मृत्युभोज दहेज प्रथा,बाल श्रम जैसी कुरुतियों को रोकने का कार्य करना व करवाना।

6.शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं छात्रावासों वाचनालयो का निर्माण एवं संचालन करना व करवाना।

7. रक्तदान,नेत्रदान,देहदान आदि के लिए लोगों को प्रेरित करना।

8. जल संरक्षण के लिए कार्य करना।

9. दहेज़ हटाओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए कार्य करना।

10.राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए कार्य करना।

11. चल चिकित्सालयों की स्थापना करना।

12. पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन करना व करवाना।

13. गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए गौशालाओं का संचालन करना।

14. योग,प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद तथा वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को एक मंच पर लाना तथा उनकी आर्थिक,सामाजिक आध्यात्मिक उन्नति के लिए कार्य करना व करवाना।

15. शैक्षणिक संस्थाओं में योग प्रतियोगिता करवाना व विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरिक विकास हेतु शिविर लगाना।

16. योग के माध्यम से युवा शक्ति को संगठित करना तथा देश-विदेश में योग व प्राकृतिक चिकित्सा पर आधारित गतिविधियों को संचालित करना।

17. प्रत्येक जिला एवंं राज्य स्तर पर कमेटियों का गठन करना।

आप भी हमारे साथ जुड़कर समाज सेवा कर सकते है...